फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में सड़क हादसा: युवक की मौत...दोस्त घायल, परिजनों में मची चीख-पुकार; जरूरी काम से जाना था कासिमाबाद

Thu, 23 Apr 2026 09:56 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।

सार

Ghazipur News: घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की मां शीला देवी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
ओमप्रकाश राजभर की फोटो और बिलखतीं महिलाएं। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Accident: गाजीपुर के कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र में कासिमाबाद-गाजीपुर मार्ग पर बहरामपुर काली मंदिर के पास बुधवार की रात दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक राज नारायण के अनुसार, गंगौली गांव निवासी लालचन राजभर उर्फ नागा राजभर ने रात करीब 10 बजे पुलिस को सूचना दी कि उनके 22 वर्षीय पुत्र ओमप्रकाश राजभर अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कासिमाबाद पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

हादसे में घायल उसका साथी नीतीश, जो सहाबुद्दीनपुर गांव का रहने वाला है, को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि नीतीश ने ही रात में ओमप्रकाश को फोन कर कासिमाबाद बुलाया था। इसके बाद ओमप्रकाश घर से बाइक लेकर निकला था, लेकिन रास्ते में अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया।

परिजनों के मुताबिक, ओमप्रकाश छह भाइयों में पांचवें नंबर पर था और चेन्नई में रहकर काम करता था। वह करीब एक माह पहले ही घर आया था और गुरुवार को वापस चेन्नई लौटने के लिए उसका रिजर्वेशन भी कराया गया था। घर लौटने की तैयारी के बीच हुई इस दुर्घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल गाजीपुर भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें