विशाल के अनुसार, दुकान के गल्ले में रखे करीब 14 हजार रुपये नकद भी आग में जल गए। इसके अलावा दोपहिया और चारपहिया वाहनों के करीब छह लाख रुपये से अधिक के पार्ट्स पूरी तरह खाक हो गए। आग की चपेट में मकान मालिक टिल्लू यादव का हार्डवेयर स्टोर भी आ गया, जिसमें रखा प्लाई, पाइप और अन्य निर्माण सामग्री जल गई। इस स्टोर में लगभग 20 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि आग रात में ही लगी थी, लेकिन किसी को भनक नहीं लगी, जिससे नुकसान और अधिक हो गया। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर ग्राम प्रधान और पुलिस मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी गई।
भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के पुलिस अधिकारी धर्मेंद्र पांडेय ने बताया कि आग लगने के कारणों की गहन जांच की जा रही है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन अन्य पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है। पीड़ित विशाल मद्धेशिया ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच के साथ आर्थिक सहायता की मांग की है। इस घटना से दोनों परिवारों को भारी आर्थिक झटका लगा है और क्षेत्र में दहशत का माहौल है।