फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सब स्टेशन के स्विच गार्ड में घुसा चूहा, 17 घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह। स्थानीय सब स्टेशन के स्विच गार्ड में चूहे के घुसने से 33 हजार वोल्टेज का इनकमिंग फाल्ट हो गया। साथ ही 132 केवीए के दूसरे ट्रांसफाॅर्मर का सीटी जल कर राख हो गया। इससे मेन सप्लाई बढ़ुआ गोदाम पावर स्टेशन से ब्रेकडाउन ली गई। बुधवार की रात 12.30 बजे से बृहस्पतिवार की शाम 5.30 तक 17 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे मरदह व पृथ्वीपुर सब स्टेशन से जुड़े 50 गांवों की दो लाख की आबादी अंधेरे में रही।
विज्ञापन

बुधवार की रात तेज हवा संग बारिश शुरू हुई। बारिश शुरू होते ही बिजली गुल हो गई। कुछ देर बाद उमस से लोगों की नींद टूट गई। घंटों इंतजार के बाद भी बिजली नहीं आई। सुबह भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई। इससे पेयजल के लिए लोगों को हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ा। उपभोक्ताओं ने पता किया तो बिजली निगम के अभियंताओं ने बताया कि सब स्टेशन के स्विच गार्ड में चूहों के घुसने से 33 हजार वोल्टेज का इनकमिंग फाल्ट हो गया है। साथ ही 132 केवीए के दूसरे ट्रांसफाॅर्मर का सीटी जल कर राख हो गया है। दिन में बिजली आपूर्ति बहाल करने की कोशिश की गई। लेकिन, तकनीकी कारणों से प्रयास में सफलता नहीं मिली। अंत में शाम साढ़े पांच बजे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। बिजली कटौती होने से क्षेत्र के बसवारी, बहतुरा, पड़िता, हैदरगंज, करदह-कैथवली, कंसहरी, महाहर धाम, पृथ्वीपुर, बिहरा, रानीपुर, चौराबोझ, नसीरूद्दीनपुर, उच्चौर, बरेंदा, महमूदपुर, पारा, श्रवणडीह, मरदह, डोड़सर, कोदई, गोविंदपुर, हरहरी, सुलेमापुर, अविसहन, दुर्खुर्शी, तेजपुरा, फेफरा, महेगवां, नरवर, मटेंहू, टिसौरी, गांई, चंवर, घरिहां आदि गांव प्रभावित रहे। इस संबंध में बिजली निगम के एसडीओ चंद्रमोहन ने बताया कि छह दर्जन जगहों पर टेक्निकल रूकावटें उत्पन्न हो गई थी। इसको दुरुस्त कराकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
तेज आवाज के साथ फटा इंसुलेटर
जमानिया। जमानियां के कसेरा पोखरा के समीप सुबह करीब छह बजे आठवीं बार एचटी विद्युत पोल पर लगा क्रश आर्म टूटने के साथ ही कई विभिन्न जगहों पर इंसुलेटर तेज आवाज के साथ फट गया। एचटी तार भी टूट गया, इससे इलाके के 40 से अधिक गांवों की बत्ती गुल हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद करीब छह घंटे बाद दोपहर बारह बजे आपूर्ति बहाल हुई। अवर अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि फाल्ट को दूर कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें