फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजेश, दीना और लोहा ने मारी बाजी

विज्ञापन
सोनहरीयां गांव में आयोजित प्रतियेगिता में कुश्ती लड़ते पहलवान। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
जमानिया। क्षेत्र के सोनहरिया वन में बाबा सिद्धनाथ मंदिर परिसर में सोमवार को दंगल एवं मेला का आयोजन किया गया। कुश्ती प्रतियोगिता में रणवीरपुर सरया के बेचन और डीएलडब्लू वाराणसी के राजेश में मुकाबला हुआ। इसमें राजेश ने बाजी मारी। मिठ्ठापारा के दीना और बहादुरगंज के अंकित के बीच हुए मुकाबले में दीना विजयी रहे। इसके बाद कदुहरा के सुनील और इनवा के लोहा के बीच हुए मुकाबले में लोहा ने सुनील को पटकनी दी।
विज्ञापन

ग़ाजीपुर कुश्ती संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय निर्णायक रामबदन राय ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह का आयोजन एक मिसाल है। ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभा की कमी नहीं है। उनको निखारने की आवश्यकता है। इससे पहले सुबह बाबा सिद्धनाथ के वार्षिक हवन-पूजन के बाद बाबा का मुख्य प्रसाद पायस का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मंदिर के पुजारी पंडित विनोद तिवारी, मंदिर समिति के अध्यक्ष केदारनाथ तिवारी, संतराम, सुरेंद्रनाथ राय, केशव राय, आनंद राय, धनंजय राय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें