फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंद विहार के लिए नई ट्रेन आज से

Tue, 12 Apr 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
मुंबई लोकल एसी - फोटो : ANI
विज्ञापन
सिटी रेलवे स्टेशन से आनंद विहार के लिए चलने वाली सुहलदेव एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन बुधवार की शाम  रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा करेंगे। समारोह पूर्वक आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन



गाजीपुर सिटी से आनंद विहार टर्मिनल के लिए चलने वाली 22419-22420 महाराज सुहेलदेव एक्सप्रेस में कुल 17 बोगियां होंगी। इसमें छह जनरल कोच, एसी प्रथम, द्वितीय और तृतीय के साथ बॉयोटायलेट की सुविधा होगी। यात्रियों के खान-पान के लिए पंैट्रीकार की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।

राजधानी के एलएचबी लिंक हाफमैनबुश की तरह इस एक्सप्रेस की बोगियां होंगी। सप्ताह में तीन दिन अप गाजीपुर से बुधवार, शुक्रवार और रविवार तथा डाउन में आनंद विहार से इसका संचालन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को किया जाएगा।
विज्ञापन



गाजीपुर सिटी से शाम साढे पांच बजे चलकर यह ट्रेन औड़िहार, जौनपुर, सुलतानपुर, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद और गाजियाबाद होते हुए यह ट्रेन सुबह 8.10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में आनंद विहार से शाम 6.45 बजे चलकर यह ट्रेन सुबह 9.15 बजे गाजीपुर सिटी पहुंचेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें