फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अफसरों पर गिरी गाज

Tue, 12 Apr 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
स्वास्थ्य सेवाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) के कार्यक्रमों में लापरवाही बरतने पर डिस्ट्रिक प्रोग्राम मैनेजर (डीपीएम) सत्यप्रकाश और डिस्ट्रिक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर पर गाज गिरी है। दोनों अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी गई है और उनका स्थानांतरण दूसरे जिले में कर दिया गया है। उन पर आशाओं के प्रशिक्षण में बाधा पहुंचाने और मदर चाइल्ड ट्रैकिंग सिस्टम में लापरवाही बरतने का आरोप है।  
विज्ञापन



राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित कार्यक्रमों का लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए बीते वर्ष रेवतीपुर, बिरनो, मुहम्मदाबाद, सुभाकरपुर, करंडा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान आशाओं ने प्रशिक्षण में व्यवधान डालने का आरोप डीपीएम और डीसीपीएम पर लगाते हुए सीएमओ से शिकायत की थी।  डीसीपीएम सरफराज अली पर आशा संगिनी का चयन नहीं करने के आरोप लगे थे।


साथ ही मदर चाइल्ड ट्रैकिंग सिस्टम के पोर्टल पर आंकड़ों को शत-प्रतिशत निर्धारित समय में अपलोड नहीं करने का मामला भी सामने आया था। समाजवादी पेंशन योजना लाभार्थियों के परिवार की गर्भवती महिलाओं और बच्चों का आनलाइन फीडिंग का अपग्रेडेशन नहीं होने का मामला उजागर हुआ था।
विज्ञापन


इन लापरवाहियों के चलते दोनों अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है। डीपीएम सत्यप्रकाश और डिस्ट्रिक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर सरफराज अली का स्थानांतरण गैर जनपद में कर दिया। इनकी जगह डीपीएम के पद पर प्रभुनाथ और डीसीपीएम पद पर सुुधीर कुमार राय को नियुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें