फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीद का लक्ष्य घटाया, 115 क्रय केंद्र बंद किए

विज्ञापन
धान क्रय केंद्र सेवराई । संवाद - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। शासन ने धान खरीद का लक्ष्य 21 हजार टन घटा दिया है। अब तक दो लाख सात हजार टन धान की खरीद हो पाई है, जो नए लक्ष्य से तीन हजार टन कम है। लक्ष्य पूरा करने का हवाला देते हुए प्रशासन ने 115 केंद्रों को बंद कर दिया है। शेष केंद्रों में से भी सेवराई सहित अन्य केंद्रों पर एक सप्ताह से खरीदारी बंद है और किसान परेशान है। उन्हें औने-पौने दाम मेें धान बेचना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शासन ने पूर्व में दिए गए दो लाख 31 हजार 200 टन के लक्ष्य को घटाकर दो लाख दस हजार टन कर दिया है। इसके सापेक्ष अब तक 32,340 किसानों से दो लाख सात हजार टन धान की खरीद कर ली गई है। जिले में विभिन्न संस्थाओं के कुल 131 क्रय केंद्र खोले गए थे। इनमें लक्ष्य के सापेक्ष खरीददारी पूरी कर लिए जाने के कारण 115 केंद्रों को बंद कर दिया गया है। वर्तमान समय में शेष 16 केंद्रों पर खरीद की प्रक्रिया जारी है। अब तक 26 हजार 500 किसानों को भुगतान किया जा चुका है। शेष के भुगतान की प्रक्रिया जारी है। सेवराई संवाददाता के अनुसार सेवराई सहित अन्य केंद्रों पर बीते एक सप्ताह से धान की खरीदारी बंद है। किसानों क्रय केंद्र का चक्कर लगा रह हैं लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें