फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए ने दिया निर्देश, कोई भी बूथ सुविधाविहीन नहीं रहना चाहिए

विज्ञापन
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा कार्यालय में शनिवार को सभी खंड शिक्षा अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें समग्र शिक्षा अभियान के तहत संचालित कार्यक्रमों एवं योजनाओं के साथ ही सभी बूथों पर मूलभूत सुविधाओं पर चर्चा की गई। इस दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने सभी बूथों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने सभी बीईओ को निर्देश दिया कि कोई भी बूथ सुविधाविहीन नहीं रहना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने इसके लिए उपजिलाधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला विकास अधिकारी एवं अन्य सक्षम अधिकारी से व्यक्तिगत संपर्क कर व्यवस्था संबंधी कार्य को पूरा कराने निर्देश दिया। कहा कि आपरेशन कायाकल्प के तहत सभी परिषदीय विद्यालयों में फरवरी में सभी व्यवस्था कर ली जाए। कंपोजिट ग्रांट अंतर्गत राज्य परियोजना कार्यालय की ओर से प्रेषित धनराशि एवं निर्देश सभी को उपलब्ध करा दिया गया है। कहा कि जिले में कक्षा एक से 12 तक संचालित सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई-आईसीएसई अथवा अन्य बोर्ड के सभी विद्यालयों का यू-डायस कोड अवश्य होना चाहिए। इसलिए संकुल के माध्यम से सर्वे कराकर आख्या उपलब्ध कराए जाने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया।
कहा कि कोरोना के कारण विद्यालय बंद हैं। ऐसे में आनलाइन कक्षाएं और मुहल्ला क्लास के जरिये बच्चों को पढ़ाया जाए। स्पोर्ट्स किट की धनराशि विद्यालय प्रबंध समिति के खाते में भेजी जा चुकी है। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से कहा कि विद्यालय प्रबंध समिति के माध्यम से नियमानुसार क्रय किए जाने की कार्रवाई पूरा कराई जाए। रैंडम आधार पर 10 प्रतिशत विद्यालयों की जांच कर आख्या कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए। इसके बाद डीबीटी की समीक्षा की। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया कि तत्काल अवशेष छात्रों का आधार का सत्यापन और सस्पेक्ट डेटा का कार्य पूर्ण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें