फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: हत्या में नामजद दो आरोपियों को छोड़ने पर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती। मक्का का पौधा उखाड़ने पर श्रीराम पाण्डेय की हत्या के मामले में दो अन्य नामजद आरोपितों को पुलिस द्वारा छोड़ने के विरोध में मंगलवार को पीड़ित परिवार सपा नेता अंगद मिश्र के साथ थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। अंगद मिश्र ने आरोप लगाया कि श्रीराम पांडेय हत्याकांड में पुलिस ने तीन नामजद लोगों को हिरासत में लिया था। घटना के तीसरे दिन केवल एक को न्यायालय में पेश किया गया, उधर दो अन्य को अज्ञात दबाव के चलते मुक्त रखा गया। पुलिस यदी दो दिन के अन्दर तहरीर में दिए गए दोनों लोगों को गिरफ्तार नहीं करती है, तो पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए थाना गेट के सामने धरना प्रदर्शन किया जाएगा। मृतक की बेटी ममता ने बताया कि उनके पिता की हत्या तीन लोगों ने की थी।
विज्ञापन

सीओ बैरिया फहीम कुरैशी ने बताया कि जिस आरोपी के खिलाफ साक्ष्य मिले थे, उसे न्यायालय में पेश कर दिया गया है। साक्ष्य संकलन के साथ आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। इस दौरान पप्पू पाण्डेय, पंकज यादव, अर्जुन पांडेय, योगेश पांडेय सहित अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें