फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोन्नत छात्र भी शामिल हो सकेंगे यूपी बोर्ड की परीक्षा में

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना काल में यूपी बोर्ड ने सत्र 2021 में आयोजित होने वाली सारी परीक्षाओं को रद्द कर दिया था। उस दौरान 10वीं और 12वीं के छात्रों को बगैर परीक्षा के ही प्रोन्नत कर दिया था लेकिन उन छात्रों के अंक पत्र में त्रुटियां शेष रह गई हैं। इसरिए उनके सुधार के लिए यूपी बोर्ड ने छात्र-छात्राओं को अंक सुधार परीक्षा के रूप में एक अवसर प्रदान कर दिया है। ऐसे छात्र अंक सुधार परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड ने ऐसे छात्रों को सत्र-2022 की बोर्ड की परीक्षा में नि:शुल्क शामिल होने का अवसर दिया है।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों की मानें तो संस्थागत के अलावा व्यक्तिगत विद्यार्थी भी बोर्ड परीक्षा का फार्म 20 नवंबर तक ऑनलाइन भर सकते हैं। वहीं कक्षा नौ और 11 के छात्र-छात्राएं अपना अग्रिम पंजीकरण 20 नवंबर तक करा सकते हैं। जबकि ऐसे छात्र जो 18 सितंबर से छह अक्तूबर के बीच आयोजित पिछले अंक सुधार परीक्षा में शामिल हुए थे। वह इस परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं।
0
अंक पत्र में सुधार के लिए छात्र अंक सुधार परीक्षा में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड ने इस तरह के छात्रों को परीक्षा में नि:शुल्क शामिल होने का अवसर दिया है।- डॉ. ओपी राय, जिला विद्यालय निरीक्षक, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें