फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी आईटीआई के छात्रों ने सेमेस्टर परीक्षा से वंचित होने पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के निजी आईटीआई कालेज के छात्रों ने द्वितीय समेस्टर की परीक्षा को लेकर बृहस्पतिवार को डीएम आवास पर प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना है कि आज से द्वितीय समेस्टर की परीक्षा थी। वे समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंच गए थे। उसके बाद बताया गया कि आप लोगों की परीक्षा नहीं होगी। इससे परेशान छात्रों ने जिलाधिकारी से मांग की कि हम लोगों को प्रमोट किया जाए या परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिले।
विज्ञापन

प्रदर्शन में भड़सर के चंद्रहास यादव नेशनल प्राइवेट आईटीआई, प्रदीप यादव स्वामी विवेकानंद नेशनल आईटीआई एवं जमुना सिंह मेमोरियल प्राइवेट आईटीआई, कवलधारी आईटीआई के अमरजीत यादव, यूपी आईटीआई के कुंदन सिंह मौजूद रहे। एसडीएम ने प्रदर्शनकारी छात्रों से वार्ता कर उनकी मांग पत्र लेकर शासन तक मामला पहुंचाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें