फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur: जेल के अंदर पेड़ पर चढ़कर बंदी ने लगाई फांसी, मौके पर पहुंची पुलिस; जांच जारी

Wed, 15 Nov 2023 12:47 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर

सार

भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के फातिमपुर गांव निवासी अमन कुमार (21) जिला जेल में बंद था। उस पर पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। मामला न्यायालय में मामला विचाराधीन है।
विज्ञापन
जेल के अंदर पेड़ पर चढ़कर बंदी ने लगाई फांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला जेल में बंद विचाराधीन बंदी ने आज आत्महत्या कर ली है। बंदी ने आज सुबह नौ बजे जेल के अंदर पेड़ पर चढ़कर फांसी लगाकर आत्महत्या की। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

विज्ञापन

भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के फातिमपुर गांव निवासी अमन कुमार (21) जिला जेल में बंद था। उस पर पॉस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। मामला न्यायालय में मामला विचाराधीन है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक 21 अक्तूबर को बंद अमन सुबह नौ बजे जेल के अंदर पेड़ पर चढ़कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया गया। इसकी जानकारी होते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। अधिकारी बाहर से सीढ़ी मंगाकर शव उतारने में लगे हुए हैं। उधर, घटना की जानकारी होने परिवार के लोग बहरियाबाद थाने में पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें