इसके बाद से दोनों अभियुक्त जिला कारागार में बंद थे। कैदी दीनानाथ गिरी गंभीर बीमारी से ग्रसित था। इसका 21 दिसंबर 2020 से जेल चिकित्सालय में भर्ती कर उपचार किया जा रहा था। इसी बीच तबीयत अधिक खराब होने पर जिला अस्पताल एवं बीएचयू भी इलाज के लिए भेजा गया था।
बुधवार की देर रात अचानक तबीयत खराब होने पर जेल चिकित्सक ने कैदी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में जेल अधीक्षक हरिओम शर्मा ने बताया कि कैदी को कई गंभीर बीमारियां थी।
इलाज के लिए कई बार जिला अस्पताल एवं बीएचयू भेजा गया था। रात में अचानक तबीयत खराब होने पर डॉक्टर द्वारा जिला अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों को सूचना देने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।