फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सड़कों पर बने गड्ढे, हादसे की आशंका

विज्ञापन
जमानियां तहसील के रायपुर गांव के पास कीचड़ युक्त सड़क । संवाद - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
प्रदेश की सरकार की ओर से सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का दावा खोखला ही साबित हो रहा है। हालत यह है कि क्षेत्र की सड़कों की दशा अब भी खराब है। सड़कें गड्ढों में तब्दील हैं। जमानिया-दिलदारनगर, जमानिया-दरौली, करमहरी-नई बाजार संपर्क मार्ग बदहाल हो चुके हैं।
विज्ञापन

बेहतर सड़क एवं सुगम मार्ग के जरिए ही विकास संभव हो सकता है। सूबे की सरकार भी इस बात को जानती है। यही कारण है कि उसने प्रदेश की सभी सड़कों को गड्डामुक्त करने का निर्देश दिया था। इसके बाद भी कई सड़कें गड्ढामुक्त नहीं हो सकीं। बल्कि इन सड़कों पर गड्ढे का आकार बढ़ गया है। बेहतर सड़कों के अभाव में जमानिया तहसील क्षेत्र के कई गांव सहित गंधुतालुका क्षेत्र विकास की दौड़ में पिछड़ता जा रहा है। कर्मनाशा के तटवर्ती क्षेत्र गंधुतालुका के दर्जनों गांवों को एक सूत्र में जोड़ने के लिए पूर्ववर्ती सरकार की अति महत्वाकांक्षी सड़क आज भी अधूरी पड़ी हुई है। मालूम हो कि यह सड़क करमहरी से नई बाजार तक बननी थी। इस सड़क के निर्माण हो जाने से गायघाट, रायपुर, धुस्का, दाउदपुर, देवढ़ी, डेहरिया, नरायनपुर आदि कई गांव एक सूत्र में बंध जाते, जिससे लोगों को एक गांव से दूसरे गांव एवं बिहार प्रांत जाने के लिए मुख्य मार्ग का सहारा नहीं लेना पड़ता तथा आवागमन सुगम हो जाता। यह रास्ता कम समय में लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचाने में मदद करता लेकिन करमहरी से शुरु हुआ निर्माण कार्य जगह-जगह अधूरा होने के कारण क्षेत्रीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। अति महत्वपूर्ण मार्ग होने के बाद भी यह सड़क अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता से बाहर है। क्षेत्र के श्यामनारायण सिंह, धन्नू तिवारी, विकास सिंह, बबलू दूबे, अशोक सिंह आदि ने बताया कि दर्जनों गांवों को जोड़ने वाली सड़क आज भी उपेक्षित पड़ी हुई है। इस सड़क का निर्माण न होने से ज्यादा दूरी तय करनी पड़ती है। कई बार अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया गया लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

(फोटो भी)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें