फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: निजी वाहनों पर स्टीकर लगाकर धनउगाही के मामले में पुलिसकर्मी और होमगार्ड से पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में निजी वाहनों पर स्टीकर लगाकर धन उगाही के मामले में रसड़ा पुलिस ने सोमवार को छह लोगों को गिरफ्तार किया था। इधर, कासिमाबाद कोतवाली में तैनात एक सिपाही और एक होमगार्ड से एएसपी ग्रामीण ने पूछताछ की।
विज्ञापन

रसड़ा कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया था कि मऊ और आजमगढ़ के लोगों द्वारा प्राइवेट वाहनों पर रेडियम स्टीकर चिपका कर धन उगाही करने का मामला प्रकाश में आया था।
शिकायतकर्ता रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के सरदासपुर गांव निवासी पूर्व प्रधान रामेश्वर सिंह डब्बू ने शिकायत करते हुए तहरीद दी थी। इस पर प्राथमिकी दर्जकर रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के किसान इंटर कॉलेज के पास से छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन

इस मामले में कासिमाबाद कोतवाली के एक पुलिसकर्मी और एक होमगार्ड को भी पूछताछ और छानबीन के लिए बुलाया गया था। एएसपी ग्रामीण अतुल सोनकर ने बताया कि पुलिसकर्मी और होमगार्ड से पूछताछ करने के साथ छानबीन भी शुरू कर दी गई है। पूरे मामले की विभागीय जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें