राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से औड़िहार स्थित एक शैक्षणिक संस्थान में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। हनुमान मंदिर के महंथ रामतेज पांडेय ने कहा कि हिंदू संस्कृति का मूल आधार विविधता में एकता है।
सनातन धर्म के रूप में युगों से जाने जाने वाले हिंदू संस्कृति के महासागर में विभिन्न विरोधी विचारधाराएं विलीन हो गईं। उन्होंने कहा कि विविधता में एकता, ग्रहणशीलता, समन्वयवादी प्रवृत्ति हिंदू धर्म का मूलाधार है।
हिंदुत्व को मजबूत करने के लिए हमे जाति, उपजाति के घेरे से बाहर आना होगा। इस मौके पर पूर्व विधायक भोनू राम सोनकर, आलोक सिंह, डॉ. विजय यादव, संतोष सिंह, देवी प्रसाद चौबे आदि मौजूद रहे।
कासिमाबाद : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से क्षेत्र के दुर्गा स्थान ग्राम पंचायत के दुर्गा मंदिर परिसर में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सह जिला कार्यवाह विपिन ने कहा कि हिंदू समाज की शक्ति उसकी एकता और संस्कारों में निहित है।
वर्तमान में सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक जागरूकता और राष्ट्र के प्रति दायित्वबोध को मजबूत करने की आवश्यकता है। इस मौके पर जितेंद्र, मनीष, विशाल, अवनीश, नंदलाल, सत्यप्रकाश आदि मौजूद रहे।