फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने सफारी किया सीज, लगाया जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय पुलिस ने पांच वर्षों से सड़क पर फर्राटा भर रही एक सफारी को सोमवार की रात स्थानीय बाजार स्थित स्टेशन चौराहे से घेराबंदी कर कब्जे में लेकर थाने में लाकर सीज कर दिया। साथ ही 18500 रुपये का जुर्माना भी लगाया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सत्येंद्र राय ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफारी गाड़ी जिस पर पीछे पूर्व ब्लॉक प्रमुख लिखा है। वह लगभग पांच वर्षों से सड़क पर देखी जा रही है। देर रात सूचना मिली कि सफारी वाराणसी से गाजीपुर की ओर जा रही है। स्टेशन चौराहे पर घेराबंदी कर सफारी की प्रतीक्षा करने लगे। इधर चालक पुलिस टीम को देखकर घबड़ा गया। पूछताछ पर चालक कोई जवाब नहीं दे सका। पुलिस चालक सहित वाहन को थाने ले आई। पुलिस ने चालक को पूछताछ के बाद छोड़ दिया और सफारी गाड़ी को सीज कर जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें