फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति सहित दो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर। थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव स्थित कुशवाहा कॉलोनी के वार्ड नंबर-10 में आठ दिन पूर्व विवाहिता द्वारा फं दे से लटककर की गई आत्महत्या के मामले में पुलिन ने शनिवार को पति सहित दो को घर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उनका चालान कर दिया।
विज्ञापन

बीते 22 अक्तूबर की देर रात विवाहिता चांदनी कुशवाहा ने कमरे की छत में लगे पंखे की कुंडी से रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी थी। इस मामले में विवाहिता की मां ने पति धीरेंद्र बहादुर सिंह सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस मुकदमा दर्जकर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। सुबह करीब छह बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पति धीरेंद्र बहादुर सिंह एवं ससुर रामनगीना कुशवाहा को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद दोनों का चालान कर दिया गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि विवाहिता के पति एवं उसके ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि अन्य आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। (फोटो भी)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें