फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर: गोली कांड मामले में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार, चार आरोपी अभी भी गिरफ्त से दूर

Sun, 25 Jul 2021 05:24 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

गाजीपुर जिले के सुहवल थाना क्षेत्र के ताड़ीघाट गांव में कुछ दिनों पहले एक युवक ने विवाद के दौरा गोली चलाई थी। इसके बाद वह फरार हो गया था। पुलिस मुख्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। 
विज्ञापन
पुलिस ने गिरफ्तार किया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर जिले के सुहवल थाना क्षेत्र के ताड़ीघाट गांव में पांच दिन पूर्व हुए बवाल एवं गोली कांड के मामले में वांछित दो आरोपियों को पुलिस ने मलसा तिराहे से रविवार को धर-दबोचा। पूछताछ के बाद दोनों का चालान कर दिया। जबकि मुख्य आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज चुकी है। फिलहाल चार अन्य आरोपियों को दबोचने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 20 जुलाई की रात को करीब साढ़े नौ बजे बुद्धन सिंह गांव के ही दूसरे मोहल्ले में अंडा खाने के लिए पहुंचा था। जहां बीरू यादव अपने मित्रों के साथ पहले से खड़ा था। दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी।

देखते ही देखते बुद्धन ने बीरू को लक्ष्य कर गोली चला दी, जिसके कारण वह जमीन पर गिर गया। वहीं गोली चलने की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग इकट्ठे हो गए। खुद को पकड़े जाने के डर से बुद्धन मौके से फरार हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायल बीरू यादव के भाई मनोज यादव ने गांव के ही सात नामजद जबकि तीन अज्ञात के खिलाफ थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया था। पुलिस ने दो आरोपियों पंकज चौधरी एवं कमलेश चौधरी निवासी ताड़ीघाट को मलसा तिराहे से गिरफ्तार कर लियाा। जबकि बीते 24 जुलाई को मामले के मुख्य आरोपी बुद्धन सिंह को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

फिलहाल चार आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। इस संबंध में सीओ जमानियां हितेंद्र कृष्ण ने बताया कि दो और आरोपियों को दबोच कर सलाखों के पीछे भेजा गया है। जबकि मुख्य आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। शेष चार अन्य आरोपियों को भी जल्द दबोच लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें