फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांजा तस्कर और शातिर बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों से पुलिस टीम ने शनिवार को एक गांजा तस्कर और एक शातिर बदमाश को धर-दबोचा। तस्कर के पास से एक किलो तीन सौ ग्राम गांजा और शातिर के पास से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद किया गया। पूछताछ के बाद दोनों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

अपराध पर अंकुश एवं अपराधियों की धर-पकड़ को लेकर पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। उपनिरीक्षक कृष्णानंद यादव के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम धरवार कला गांव के सामने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पुल के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक आता दिखाई पड़ा। पुलिस ने उसे दौड़ा कर धर-दबोचा। तलाशी ली गई तो उसके पास से 315 बोर का तमंचा और एक कारतूस बरामद किया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम मुहम्मद साहिल निवासी चुनुगपारा थाना जीयनपुर जिला आजमगढ़ बताया। उपनिरीक्षक मुहम्मद सरवर के नेतृत्व में पुलिस टीम स्थानीय पावर हाउस के सामने वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया गया। जांच में युवक के पास से एक किलो 300 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में युवक ने अपना नाम पता मुन्ना गिरी निवासी ग्राम हब्बीपुर बताया। इस संबंध में थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि पकड़े गए तस्कर और शातिर बदमाश से पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें