फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम ने की हाकी खिलाड़ी उत्तम से बात

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मेरठ में खेल यूनिवर्सिटी के शिलान्यास के मौके पर जिले के हाकी खिलाड़ियों से बात कर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने जूनियर नेशनल हाकी चैंपियनशिप जीतने वाली यूपी की जूनियर हाकी टीम के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया है। इस दौरान टीम के कप्तान विष्णुकांत सिंह और खिलाड़ी उत्तम सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विष्णुकांत क्षेत्र के भुजहुंवा और उत्तम करमपुर गांव के निवासी हैं। प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों को जीत का सफर जारी रखने का आशीर्वाद दिया। यूपी टीम की ओर से उत्तम सिंह ने पीएम से बात की और कहा कि अब तक जो ट्रेनिंग हम लोगों को मिलती रही है, वह काफी अच्छी है। पीएम के यह कहने पर कि अभी आप नेशनल जीत कर लौटे हो, तब उत्तम ने कहा कि यदि आपका आशीर्वाद रहा तो जल्द ही हम इंटरनेशनल भी जीतेंगे। पीएम ने तुरंत पलटवार करते हुए कहा कि मेरे आशीर्वाद से नहीं अपनी मेहनत से जीतोगे। पीएम ने जब खेल यूनिवर्सिटी खुलने से होने वाले फायदे के बारे में उत्तम से पूछा तो उन्होंने कहा कि यह एक बहुत बड़ा प्लेटफार्म होगा। जहां उच्च स्तरीय प्रशिक्षण मिलेगा और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी निकलेंगे। पीएम ने खिलाड़ियों की प्रतिभा पर पूरा भरोसा भी जताया।
000
करमपुर में पैदा होना जितनी छोटी बात है। उतनी ही बड़ी बात है करमपुर में मेघबरन स्टेडियम का होना है। इसकी बदौलत मैं यहां तक पहुंचा हूं। पीएम के इतने नजदीक खड़े होकर उनसे बात करना सपना पूरा होने जैसा लगा।-उत्तम सिंह, हाकी खिलाड़ी
विज्ञापन

00
दस वर्ष की उम्र में मैंने जब अठगांवा का एलएसडीएस ज्वाइन किया तो इतने सुनहरे सफर के बारे में नहीं सोचा था। सब कुछ अनोखा है। जीत का सफर जारी रहेगा। पीएम का भरोसा आगे भी कायम रखेंगे।-विष्णुकांत सिंह, कप्तान, जूनियर इंडिया हाकी टीम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें