फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: यूपीसीए से बिना मान्यता खेलने पर खिलाड़ी होंगे प्रतिबंधित

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर/वाराणसी। आईपीएल की तर्ज पर गाजीपुर में डीपीएसएल (डिफेंस पब्लिक स्कूल लीग) की तैयारी चल रही है। इसके लिए ऑल इंडिया टेनिस क्रिकेट फेडरेशन के बैनर तले शनिवार की रात नगर के भुतहिया टाड़ स्थित एक पैलेस में क्रिकेट के खिलाड़ियों की बोली लगी।
विज्ञापन

सबसे महंगी बोली नवनीत यादव लालू की लगी। इनको 2.94 लाख रुपये में नवाब पैंथर फ्रेंचाइजी ने खरीदा। ये जानकारी फेडरेशन के संस्थापक अनस जमाल विज्ञप्ति जारी कर दी थी।उधर, गाजीपुर में खिलाडि़यों के नीलामी की जानकारी होते ही यूपी क्रिकेट एसोसिएशन के डायरेक्टर और वाराणसी क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव जावेद अख्तर खान ने डीपीएसएल को अवैध बताया है। कहा कि यूपी क्रिकेट एसोसिएशन इस प्रकार की क्रिकेट प्रतियोगिता को मान्यता नहीं देता। उन्होंने कहा कि ऐसे टूर्नामेंट खिलाड़ियों का शोषण करते हैं। कहा कि इस प्रकार के टूर्नामेंट में खेलने वाले खिलाड़ी एसोसिएशन की ओर से होने वाले सभी मैचों में प्रतिबंधित कर दिए जाएंगे। खेलों में पारर्शिता और सुचिता जरूरी है। बिना ट्रेंड अंपायर और मान्यता के मैच से खिलाड़ियों का नुकसान होता है। उधर, अनस जमाल ने बताया कि नीलामी प्रक्रिया में कई फ्रेंचाइजी के प्रोपराइटर शामिल हुए। उन्होंने बताया कि इसके लिए जनपद के 350 खिलाड़ियों ने आवेदन किया था। इनमें से 184 खिलाड़ियों की नीलामी हुई। प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों को प्राइस टैग दिया गया था। सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में नवनीत यादव लालू को 2.94 लाख में बिग प्राइज में फ्रेंचाइजी नवाब पैंथर ने खरीदारी की। दूसरे नंबर पर आजाद रहे। दो लाख पांच हजार में इनको सी सीटी वाराणसी ने खरीदा। खरीदारी में तीसरा नंबर सल्लू आलम का रहा।दो लाख तीन हजार में महाराज किंग ने खरीदा। रेहान लेफ्टी को 1.93 लाख में समीर एंड कंपनी व राहत अंसारी को 1.83 लाख में सिटी एवेंजर ने खरीदा। अनस जमाल ने बताया कि डीपीएसएल से जिले में गली-मोहल्लों की क्रिकेट की प्रतिभाएं उभरकर सामने आएंगी। ब्रांडिंग होने के साथ ही उनकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें