शादियाबाद थाना क्षेत्र के टड़वा टप्पा सौरी गांव में 19 दिन पहले हुई मारपीट में घायल मजदूर की मंगलवार रात मौत हो गई। उसका इलाज वाराणसी के ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन बुधवार को शव लेकर गांव पहुंचे और सुबह सात बजे भितरी-सैदपुर मार्ग को जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे।
सूचना मिलने पर भुड़कुड़ा सीओ गौरव कुमार के नेतृत्व में चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। काफी मान-मनौव्वल और समझाने-बुझाने पर पांच घंटे बाद दोपहर 12 बजे जाम समाप्त हुआ। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।