फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, बहन के घर से लौट रहे किशोर की मौत, बड़ा भाई और भतीजा घायल

Thu, 10 Jun 2021 12:30 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

सैदपुर कोतवाली के रावल गांव निवासी विशाल यादव (17) अपने बड़े भाई श्रवण यादव और भतीजा आदर्श यादव के साथ  चौथियार लेकर बहन के घर भौरी थाना जंगीपुर गया था। लौटते समय ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजीपुर जिले के सेमरा चक फैज गांव के पास सड़क हादसे में एक किशोर की मौत हो गई तो वहीं उसका बड़ा भाई और भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बुधवार की देर रात हुआ। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, घटना के बाद परिजनों के रोने-बिलखने से गांव में मातमी सन्नाटा फैल गया। 

विज्ञापन


सैदपुर कोतवाली के रावल गांव निवासी विशाल यादव (17) अपने बड़े भाई श्रवण यादव और भतीजा आदर्श यादव के साथ चौथियार लेकर बहन के घर भौरी थाना जंगीपुर गया था। रात में खाना खाकर सभी वापस घर आ रहे थे। रास्ते में  सेमरा चक फैज गांव के पास ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।

हादसे में विशाल यादव के सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई। वहीं बड़ा भाई श्रवण यादव (21) और आदर्श यादव (6) गंभीर रूप घायल हो गया। इधर, दुर्घटना के बाद ट्रक मौके से फरार हो गया। अन्य वाहनों से लौट रहे साथियों ने घायल श्रवण और आदर्श को सैदपुर में निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें