फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिठाई, फूल और गुलाल का आर्डर फीका, आस लगाए बैठे दुकानदार

विज्ञापन
मतगणना को लेकर शहर के फुल्लनपुर स्थित सजी फूल की दुकान । संवाद - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। जनपद के सभी प्रमुख दल एग्जिट पोल के दावों से असमंजस की स्थिति में हैं। किसी भी दल के प्रत्याशी की तरफ से मिठाई, फूलमाल और गुलाल का बाजार ठंडा है। सभी सीटों पर लड़ाई इतनी कांटे की है कि प्रत्याशी असमंजस की स्थिति में है। दुकानदारों का कहना है कि पहले चुनाव में उनके पास आर्डर आते थे लेकिन इस बार सन्नाटा है।
विज्ञापन

व्यवसायियों का कहना है कि इस बार बहुत असमंजस की स्थिति है। किसी पार्टी से कोई आर्डर लेकर नहीं आया। पिछले विधानसभा चुनाव में एक दो दिन पहले से ही हलचल शुरू हो जाती थी। पार्टियों के कार्यकर्ताओं अपने-अपने प्रत्याशियों के आर्डर लेकर आ जाते थे। इस बार माहौल काफी शांत है। मिठाई के दुकानदारों का कहना है कि पहले के चुनावों में राजनीतिक दल जीत के प्रति आश्वास्त रहते थे और दो से पांच क्विंटल मिठाई का आर्डर देते थे। इस बार स्थिति उलट है।
प्रतिष्ठित मिठाई व्यवसायी गुड्डु यादव ने बताया कि हर बार ऑर्डर पहले ही मिल जाता है लेकिन इस बार आर्डर नहीं मिला है। हालांकि लोगों की तैयारियों पूरी है। फुल्लनपुर के फूल व्यापारी राजेश ने कहा कि मतगणना को लेकर हम लोगों ने फूल और मालाओं का इंतजाम पहले से ही कर लिया है। अब तक किसी भी प्रत्याशी की तरफ से कोई भी एडवांस बुकिंग नहीं मिली। बनारस से भी कुछ फूल और माला मंगवाए हैं। जंगीपुर में मतगणना स्थल के आस-पास मिठाई और फूलों की दुकान सज कर तैयार हैं। मतगणना के बाद वहां के दुकानदारों की आस काफी बढ़ी है। दुकानदार फूल, गुलदस्ता के साथ अबीर गुलाल दुकानों पर सजा रखे हैं। लेकिन किसी रंग और पार्टी को लेकर कोई विशेष इंतजाम नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें