फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मात्र दो दिन बचे, कैसे पूरा होगा गोल्डेन बनाने का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के पात्रों का गोल्डेन कार्ड बनाने के लिए विशेष पखवाड़ा चलाया जा रहा है। 18 मई तक चलने वाले इस विशेष अभियान के समाप्त होने में मात्र दो दिन का समय शेष हैं। ऐसे में अब तक मात्र 50 हजार ही गोल्डेन कार्ड बन सका है। जबकि जिला प्रशासन ने दो लाख कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया था।
विज्ञापन

जिले में प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना का शुभारंभ 18 सितंबर 2018 को हुआ था। इसके तहत एक लाख 7510 परिवार पात्र बनाए गए थे। इन परिवारों के पांच लाख 35 हजार 550 लाभार्थियों को योजना का लाभ मिल रहा है। इस योजना के तहत लाभार्थी पांच लाख तक का उपचार योजना से संबंद्ध अस्पतालों में आसानी से करा रहे हैं। ऐसे में शत- प्रतिशत लाभार्थियों का का गोल्डेन कार्ड बनाने के लिए शासन ने निर्देश दिया था। जिला प्रशासन ने चार मई से 18 मई तक विशेष अभियान चलाकर दो लाख पात्रों का गोल्डेन कार्ड बनाने का निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिया था। जबकि अब तक करीब 50 हजार ही कार्ड बन सका है। निर्धारित समय समाप्त होने में मात्र दो दिन का ही समय शेष हैं। ऐसे में लक्ष्य पूर्ण होता नहीं दिखाई पड़ रहा है। इस संबंध में नोडल अधिकारी एसीएमओ डा. डीपी सिन्हा ने बताया कि लक्ष्य को पूर्ण करने का प्रयास किया जा रहा है। अभियान समाप्त होने के बाद भी पात्रों का गोल्डेन कार्ड बनाने का कार्य चलता रहेगा।
शुरू से गाजीपुर प्रदेश में रहा प्रथम
गाजीपुर। नोडल अधिकारी एसीएमओ डा. डीपी सिन्हा ने बताया कि चार मई से 18 मई तक चलने वाले गोल्डेन कार्ड विशेष पखवाड़ा में जनपद शुरू से ही प्रदेश में पहले स्थान पर रहा है। अभी भी जनपद करीब 50 हजार गोल्डेन कार्ड बनाकर पहले स्थान पर है। पखवाड़ा समाप्त होने के बाद भी पात्रों का गोल्डेन कार्ड बनाने का कार्य संचालित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें