फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: डीएम-एसपी की मौजूदगी में निपटे महज 5 मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की सातों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन स्थानीय तहसील में हुआ। मुख्य संपूर्ण समाधान दिवस में 46 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए। जबकि डीएम आर्यका अखौरी व एसपी डॉ. ईरज राजा की मौजूदगी में केवल पांच प्रार्थना-पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। जिले की सातों तहसीलों में कुल 257 लोगों ने फरियाद लगाई। मौके पर 32 मामलों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

मुख्य संपूर्ण समाधान दिवस में अपनी फरियाद लगाने को लेकर फरियादियों की कतार सुबह 10 बजे से लगनी शुरू हो गई थी। कोई जमीन विवाद तो कोई बिजली की शिकायत लेकर पहुंचा था। स्थानीय तहसील में डीएम आर्यका अखौरी, एसपी डॉ. ईरज राजा व अन्य अधिकारियों के बैठते ही बारी-बारी से फरियादी अपनी-अपनी समस्या को लेकर उनके समक्ष पहुंचे। वहीं मुख्य संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अविलंब मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करके प्रार्थना-पत्रों का निस्तारण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें