फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक पेड़ मां के नाम : जिले में लगाए गए 7.06 लाख पौधे

विज्ञापन
हिंदू पीजी कॉलेज जमानिया के परिसर में पौधरोपण करते एनसीसी के कैडेट्स। संवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गाजीपुर। केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर पांच से 21 जून तक समेकित जन-कल्याण और जन-जागरूकता कार्यक्रम के तहत एक पेड़ मां के नाम पर जनपद में शुक्रवार को पौधरोपण हुआ। सामाजिक वानिकी वन प्रभाग द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज के परिसर में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद ने पौधरोपण किया। जनपद में 7.06 लाख पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। आज लगाया गया एक पौधा कल हमारे बच्चों को स्वच्छ हवा देगा। उन्होंने जनपद के सभी नागरिकों से अपील किया कि वे एक पेड़ मां के नाम अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक पौधरोपण करें और लगाए गए पौधों की देखभाल भी करें। मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद ने कहा कि मिशन लाइफ के तहत हमें अपनी जीवनशैली में बदलाव लाना होगा। प्रभागीय निदेशक अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि जनपद में 7.06 लाख पौधरोपण करने का लक्ष्य रखा गया है। वन विभाग को 68,000, ग्राम्य विकास विभाग को 4,28,000, उद्यान विभाग को 71,000, पंचायती राज विभाग को 29,000, कृषि विभाग को 1,07,000 एवं नगर विकास को 3000 पौधरोपण का लक्ष्य आवंटित किया गया है।
सांसद डॉ. संगीता ने किया पौधरोपण
राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने अपने आवास एवं अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरिता अग्रवाल ने महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज के परिसर में पौधरोपण किया। जनपद न्यायालय परिसर में जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धर्मेंद्र कुमार पांडेय व अन्य न्यायिक अधिकारियों ने पौधरोपण किया। डीएवी इंटर कॉलेज में भी पौधरोपण किया गया। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के शोधार्थी अरुण कुमार द्वारा पर्यावरणीय महत्व के एक शोध प्रबंध जमा किया गया। नेहरू स्पोर्टस स्टेडिय में जिला क्रीड़ा अधिकारी देवी प्रसाद ने पौधरोपण किया।
विज्ञापन

मनिहारी क्षेत्र के एक निजी विद्यालय परिसर में जखनिया विधायक बेदी राम ने पौधरोपण किया। गंगौली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष विश्व प्रकाश अकेला के नेतृत्व में जहूराबाद क्षेत्र के बिसुनपुर, अवराकोल, पाली कुतुबपुर, मुहम्मदपुर कुसुम व चावनपुर कोडर गांव में केक काटकर पौधरोपण किया गया। मरदह में सामाजिक वानिकी प्रभाग की ओर से महाहर धाम पुरैना ताल के पास जय वृक्ष के उद्बोधन के साथ पौधरोपण संरक्षित रखने के लिए प्रण लिया गया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य शशिप्रकाश सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी महेंद्र देव विक्रम, उपेंद्र तिवारी, जितेश यादव, सुनील राम आदि मौजूद रहे। औड़िहार में तहसील परिसर में तहसीलदार हिमांशु सिंह ने सहयोगियों के साथ पौधरोपण किया। सादात में एक शैक्षणिक संस्थान में पौधरोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। रेवतीपुर में क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में पौधे रोपे गए।
गोष्ठी का आयोजन
जिला गंगा समिति द्वारा सामाजिक वानिकी वन प्रभाग के सहयोग से विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण एवं पर्यावरण संरक्षण गोष्ठी का आयोजन महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज परिसर में किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि अभिनव सिन्हा ने पौधरोपण कर किया। इस मौके पर प्रभागीय निदेशक अजीत प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज डॉ. आनंद मिश्रा आदि मौजूद रहे। जमानिया में हिंदू डिग्री कॉलेज के एनसीसी कैडेटों द्वारा महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया।

हिंदू पीजी कॉलेज जमानिया के परिसर में पौधरोपण करते एनसीसी के कैडेट्स। संवाद- फोटो : अमर उजाला

हिंदू पीजी कॉलेज जमानिया के परिसर में पौधरोपण करते एनसीसी के कैडेट्स। संवाद- फोटो : अमर उजाला

हिंदू पीजी कॉलेज जमानिया के परिसर में पौधरोपण करते एनसीसी के कैडेट्स। संवाद- फोटो : अमर उजाला

हिंदू पीजी कॉलेज जमानिया के परिसर में पौधरोपण करते एनसीसी के कैडेट्स। संवाद- फोटो : अमर उजाला

हिंदू पीजी कॉलेज जमानिया के परिसर में पौधरोपण करते एनसीसी के कैडेट्स। संवाद- फोटो : अमर उजाला

हिंदू पीजी कॉलेज जमानिया के परिसर में पौधरोपण करते एनसीसी के कैडेट्स। संवाद- फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें