फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मुख्यमंत्री का जन्मदिन केक काटकर मनाया

विज्ञापन
छानवी लाइन स्थित भाजपा कार्यालय पर चित्र मिठाई लगाकर व पौधा देकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 54वां जन्मदिन भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय छावनी लाइन के कॉन्फ्रेंस हॉल में शुक्रवार को केक काटकर एवं मिष्ठान वितरित कर मनाया गया। इस मौके पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सुशासन, सुरक्षा, विकास एवं जनकल्याण के नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है। कार्यक्रम में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, पारसनाथ राय, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय, अवधेश राजभर, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, विष्णु प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें