गंगा के जलस्तर में रविवार को धीमी बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। शनिवार तक गंगा तेजी से बढ़ रही थी जो रविवार सुबह छह बजे से प्रतिघंटा एक सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रही है।
सुबह छह बजे गंगा का जलस्तर 59.990 मीटर, नौ बजे 60 मीटर, 11 बजे 60.020, दोपरह एक बजे 60.040 मीटर, शाम तीन बजे 60.060 मीटर तथा शाम सात बजे तक गंगा का जलस्तर 60.100 मीटर दर्ज किया गया। जो खतरे के निशान से अभी 3.005 मीटर नीचे बह रही है। जल आयोग के मुताबिक रविवार देर रात से गंगा के जलस्तर में ठहराव की उम्मीद है।
जिले में 670 बाढ़ प्रभावित गांव हैं। जिनमें 357 उच्च स्तर, 113 मध्य तथा 200 गांव निम्न जलस्तर पर बाढ़ प्रभावित घोषित हैं। गंगा के जलस्तर की स्थिति को लेकर केंद्रीय जल आयोग गाजीपुर के प्रभारी सुरेंद्र ने बताया कि जलस्तर एक एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही है। उम्मीद है कि एक दो दिनों में गंगा के जलस्तर में घटाव शुरू हो जाएगा।