कासिमाबाद। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी से दुष्कर्म का एक आरोपी सोमवार को अपने घर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
दुष्कर्म की शिकार किशोरी अपनी मां के साथ धान के खेत में मौजूद थी। इसी दौरान गांव के ही दो युवकों ने उसे बहला-फुसलाकर अपने पास बुलाया और एक पंपिंग सेट के पास दुष्कर्म किया। घटना के बाद दोनों फरार हो गए थे। जानकारी होने पर पीड़िता की मां कोतवाली पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ आरोपी युवकों की तलाश शुरू कर दी थी। घटना के दूसरे दिन पुलिस आरोपियों की तलाश के लिए क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक आरोपी को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरे की तलाश में जुटी हुई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पन्नेलाल ने बताया कि आरोपी रोहित को उसके घर के पास से दबोच लिया गया है। पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया है। जबकि दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।