फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते पर दबंगों का कब्जा, खाली करने का निर्देश

विज्ञापन
दिलदारनगर थाना क्षेत्र के सुरहा गांव में रास्ते को कब्जा करने की शिकायत पर पहुंचे एसडीएम। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
दिलदारनगर थाना क्षेत्र के सुरहा गांव में पंचायत भवन और सामुदायिक शौचालय के निर्माण के दौरान सामग्री ले आने ले जाने के रास्ते पर गांव के दबंगों ने अतिक्रमण कब्जा कर लिया है। सूचना पर एसडीएम रमेश मौर्या पुलिस टीम के साथ मौके पर पर पहुंचे और कब्जेदारों को तीन दिनों का समय देकर जगह खाली करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

गांव के दबंगों ने सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर रास्ते को संकरा कर दिया था। ग्राम प्रधान गांव में पंचायत भवन का निर्माण कार्य करा रहे थे। जिसके लिए सीमेंट, मोरंग आदि सामान सकरे मार्ग से जा रहा था। जिस पर कब्जेदार दबंगई दिखाते हुए जा रहे निर्माण सामग्री को रोक रहे थे। ग्राम प्रधान नेे इसकी लिखित शिकायत एसडीएम रमेश मौर्य से की थी। इस पर एसडीएम ने कड़ा एक्शन लेते हुए रविवार को दिलदारनगर थाना पुलिस टीम के साथ उक्त जगह पर जाकर निरीक्षण किया एवं अवैध रूप से ग्राम समाज की भूमि पर बेदी बनाने वालों लोगों को तीन दिन के भीतर तोड़ कर हटा लेने का निर्देश दिया। एसडीएम रमेश मौर्य ने बताया कि दबंगों से तीन दिन के अंदर अवैध कब्जा हटाने को कहा गया है। तयशुदा समय के बाद पुलिस बल के साथ अवैध कब्जा हटाने के साथ-साथ शासकीय भूमि को नुकसान करने के संबंध में मुकदमा दर्ज करा कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें