गाजीपुर। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में गणतंत्र दिवस का पर्व रविवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालयों में छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से उपस्थित लोगों का मनमोह लिया। समारोह में ध्वजारोहण के बाद संविधान की शपथ दिलाई गई। लोगों को वक्ताओं ने गणतंत्र दिवस के महत्व के बारे में बताया।
जमानिया संवाददाता के अनुसार आदित्य इंटर कालेज में प्रधानाचार्य ओमप्रकाश पांडेय ने ध्वजारोहण किया। उपस्थित लोगों को संविधान की शपथ दिलाई गयी। इसके बाद राजदुलारी, नौशाबा खातून, पिंकी, अलका, निरमा, आराधना, जया, निधि, रंजीता, रामविलास आदि छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस मौके पर रामप्यारे सिंह, सुरेंद्र सिंह, प्रभाकर सिंह, बबलू सिंह, आनंद खरवार, सुरेश यादव, राजू, दिनेश रावत आदि उपस्थित रहे। स्टेशन बाजार स्थित सरस्वती बाल विद्या मंदिर में गणतंत्र दिवस धूम-धाम से मनाया गया। अंजली, शिखा सिंह, शिवानी, साक्षी सिंह, अन्नू सिंह, अनामिका सिंह, रोशनी वर्मा, सोनाली सिंह आदि ने देश भक्ति गीत तथा नृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य विरेन्द्र सिंह, रणजीत सिंह, बैरिस्टर सिंह यादव, रवीशचंद्र सिंह, विनय कुमार सिंह, जयप्रकाश त्रिपाठी, कृष्णकांत उपाध्याय, मनोज कुमार सिंह, कविता गुप्ता, सिद्धनाथ सिंह, सीताराम पाण्डेय, मनोज कुमार पाण्डेय उपस्थित थे। अंकुर पुस्तकालय में शिक्षक प्रभाकर सिंह ने ध्वजारोहण किया।
इस अवसर पर अजय सिंह, सोनू सिंह, बिहारी लाल, लालू सिंह उपस्थित थे। इसके अलावा सेंट्रल पब्लिक स्कूल सनशाइन पब्लिक स्कूल, एसएस देव पब्लिक स्कूल,गुरुकुल इंटरनेशनल, तहसील मुख्यालय कोतवाली में गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस अवसर पर एसडीएम सत्यप्रिय सिंह तहसीलदार आलोक कुमार नायब तहसीलदार राकेश कनौजिया रेशु जालान सीएन सिंह आरपी सिंह चंद्रशेखर सिंह अमित सिंह आकाश सिंह यादव महेंद्र पाठक उपस्थित थे।
सादात संवाददाता के अनुसार राजकीय हाईस्कूल सौरी में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनिल कुमार चौबे ने ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्य राम अवतार यादव ने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। माता रजिया पब्लिक प्राथमिक स्कूल में मुख्य अतिथि राजेन्द्र यादव ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक कांता राजभर, शिक्षक शिवेन्द्र कुमार यादव, चन्द्रभान राजभर और प्रबंधक अरविंद कुमार यादव उपस्थित थे। इसके अलावा मातृ गंगाजली इंटर कालेज और महाविद्यालय में प्रबंधक तहसीलदार यादव, लालचन्द्र इंटर कालेज में प्राचार्य, समता इंटर कालेज और समता महाविद्यालय में प्रबंधक सभाजीत सिंह, मां काली आदर्श आईटीआई में प्रबंधक प्रद्युम्न राय ने ध्वजारोहण किया। सुहवल संवाददाता के अनुसार ताड़ीघाट स्थित शहीद मेजर विकास सिंह पार्क में झंडारोहण कर शहीद मेजर विकास के पद-चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। छात्र-छात्राओं ने प्रभात-फेरी निकाली। इसके अलावा थाना, रेल कम रोड ब्रिज के मेदिनीपुर प्लांट, परिषदीय स्कूलों, सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थाओं पर हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। मरदह संवाददाता के अनुसार श्री परमानंद मनोरमा देवी महिला महाविद्यालय में संस्थापक परमानंद सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर शैलेन्द्र कुमार, सविना, संतोष राय, सत्येन्द्र नारायण सिंह आदि उपस्थित थे।
गोविंदपुर स्थित बाबा हरिद्वार कमला इंटर कॉलेज के परिसर में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर प्रबंधक परमानंद सिंह, अजय कुमार सिंह, प्रधानाचार्य ह्रदय नारायण सिंह, रविशंकर पांडेय, तेजबहादुर सिंह, रामदुलार राम, सुनील यादव, सिंहासन उपाध्याय, राजेन्द्र पटेल, दीक्षा सिंह, संतोष यादव, जंगली राजभर उपस्थित थे। माता तपेश्वरी इंटर कालेज में प्रधानाचार्य जितेंद्रनाथ पांडेय, शिवपूजन सिंह इंटर कालेज में प्रधानाचार्य मनोज कुमार सिंह, डा. भीमराव अंबेडकर आदर्श इंटर कालेज में प्रधानाचार्य सुनील राम, मां सरस्वती पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट में चेयरमैन मनीष यादव, ब्लाक मुख्यालय पर ब्लाक प्रमुख डा. निधि सिंह कुशवाहा, पंचायत भवन पर प्रधान प्रतिनिधि राजू सिंह, थाना मुख्यालय पर थानाध्यक्ष शरदचन्द्र त्रिपाठी, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पर वार्डेन प्रेमा सिंह, माता जिऊती देवी इंटर कालेज में प्रधानाचार्य डा. संजय सिंह यादव ने ध्वाजारोहण किया। नंदगंज संवाददाता के अनुसार सावित्री बालिका इंटर कॉलेज में उमंग और उत्साह के साथ गणतंत्र दिवस का पर्व मनाया गया। प्रधानाचार्या प्रतिभा सिंह ने ध्वजारोहण किया। छात्राओं ने राष्ट्रीय गीत की प्रस्तुति दी। प्रबंधक संतोष सिंह ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया। छात्र/छात्राओं ने प्रभातफेरी निकाली। वरिष्ठ प्रवक्ता लल्लन सिंह ने भारतीय संविधान की जानकारी दी। शहीद स्मारक इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य उदयराज ने ध्वजारोहण किया। भाषण एवं गीत प्रतियोगिता में चयनित विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। संचालन सुधीर कुमार सिंह एवं गौरव प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से किया। सन फ्लावर कांवेंट स्कूल में प्रबंधक पुष्पा यादव, सन फ्लावर पब्लिक स्कूल में गोरखनाथ यादव, रोज वैली स्कूल में गोपाल सिंह, रेनबो मॉर्डन में अरुण जायसवाल, इंडेन गैस एजेंसी में सरोज यादव, राम-लक्ष्मण जानकी में मोती सिंह, गुरुकुल एकेडमी में माधुरी यादव, बाबूनन्द फार्मेसी में उपेन्द्र यादव ने ध्वजारोपण किया। औड़िहार संवाददाता के अनुसार तहसील कार्यालय पर उप जिलाधिकारी डॉ. वेदप्रकाश मिश्र, डायट पर प्राचार्य राकेश सिंह, टाउन नेशनल इंटर कालेज पर प्रबंधक सनद पांडेय, महंत शिवदास संस्कृत महाविद्यालय पर प्राचार्य एस पांडेय, आरजेपी स्कूल पर तहसीलदार दिनेश कुमार, एसएस इंटर कालेज पर जफर एडवोकेट, नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन सरिता सोनकर, वेद इंटरनेशनल कालेज पर संस्थापक प्रबंधक अनिल श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया। शादियाबाद संवाददाता के अनुसार एएचएम पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। राष्ट्रीय ध्वज डॉ. आरके मौर्या ने फहराया। प्रधानाचार्य डॉ.आरसी राम ने संविधान के बारे में बताया। प्रबंधक सलाउद्दीन ने स्वच्छता की शपथ दिलाई। प्रतिभावान छात्रों को थाना के एसआई गिरजाशंकर सिंह, एसआई बृजमोहन, जेई अनिल कुमार, डॉ. सुरेन्द्र यादव, शानू अहमद, पवन चौहान एवं कोमल ने सम्मानित किया। पतंजलि परिवार के कार्यकर्ताओं, योग शिक्षकों ने योग के बाद अपनी-अपनी कक्षाओं में ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रीय गीत का कार्यक्रम संपन्न कराया। बहरियाबाद योग केंद्र पर जिला प्रभारी प्रकाश योगी ने कहा कि राष्ट्रहित सर्वोपरि है। दुल्लहपुर संवाददाता के अनुसार मां शारदा महिला महाविद्यालय एवं इंटर कॉलेज में झंडारोहण प्रबंधक नरेंद्र मौर्य, संत बूला पीजी कॉलेज में प्रबंधक छोटू यादव, डॉ. राममनोहर लोहिया पीजी कॉलेज एवं खटिया बाबा इंटर कॉलेज में लालजी सिंह यादव, न्यू मॉडल चिल्ड्रेन स्कूल में वीरेंद्र चौहान, अर्श पब्लिक स्कूल में अनिल, ओम आदिशक्ति पब्लिक स्कूल में शारदानंद राय, मदन मोहन मा.इ.का. में पारसनाथ राय, विद्या पब्लिक स्कूल में निधि राय, आरबी जूनियर हाईस्कूल में रामविलास यादव, बीएन पब्लिक स्कूल में संजय चौबे, विक्रमा चौबे डिग्री कालेज में विक्रमा चौबे ने झंडारोहण किया।
भीमापार संवाददाता के अनुसार उच्च प्राथमिक विद्यालय में ग्राम प्रधान विनोद शंकर, इंटर कालेज उचौरी में प्रधानाचार्य राजेश सिंह, इंटर कालेज मिर्जापुर में प्रधानाचार्य जगदीश सिंह, उच्च प्राथमिक विद्यालय बिजरवा में ग्राम प्रधान संजय कुमार, प्राथमिक विद्यालय मंगारी में शीला सिंह, आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मंगारी में लल्लन राम, शहीद भगत सिंह बाबा मुरारी महाविद्यालय में प्रबंधक शिवप्रताप सिंह विष्णु, सहकारी सेवा समिति भीमापार में अध्यक्ष अरुण कुमार पांडेय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। दुबिहा संवाददाता के अनुसार ब्लाक संसाधन केंद्र पर खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश झा, हार्टमन इंटर कालेज में प्रधानाचार्य फादर फेलिक्स राज, उच्च प्राथमिक विद्यालय करीमुद्दीनपुर में प्रधानाध्यापक अब्दुल सलाम, प्राथमिक विद्यालय दुबिहा में प्रधानाध्यापक राजेश राय, प्रा.वि.खड़हरा में अजय भानू, यूनियन बैंक पर उदयनराण राय ने ध्वजारोहण किया। बारा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में गणतंत्र दिवस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इकरा मॉडल में ध्वजारोहण बारा इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य इम्तियाज खां, मदरसा गौसिया में मदरसा के प्रबंधक अब्दुल्लैस खां अयूबी एवं प्रधानाचार्य कलीमुद्दीन शम्सी ने ध्वजारोहण किया। इसके अलावा मुहम्मदाबाद, रेवतीपुर, सैदपुर, जंगीपुर, बिरनो, बहरियाबाद, देवकली, करंडा, दिलदारनगर, सेवराई, जखनिया, करीमुद्दीनपुर आदि क्षेत्रों में सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं में गणतंत्र दिवस का पर्व समारोहपूर्वक मनाया गया।