फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज शाम वाराणसी को प्रस्थान करेगी ‘‘गंगा यात्रा’’

विज्ञापन
विज्ञापन
(फोटो)
विज्ञापन

आज शाम वाराणसी को प्रस्थान करेगी ‘गंगा यात्रा’
यात्रा में शामिल होंगे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। 28 जनवरी को गंगा यात्रा सुबह शहर से निकल कर करंडा, चोचकपुर, देवकली, सैदपुर, सिधौना होते हुए वाराणसी के लिए प्रस्थान कर जाएगी। इस बीच जगह- जगह इसका स्वागत किया जाएगा तथा जनसभाओं के आयोजन होंगे। देवकली के ब्रह्म स्थल और सैदपुर के टाउन नेशनल इंटर कॉलेज में होने वाली जनसभा में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव मौर्या भाग लेंगे। सोमवार को हर जगह तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
देवकली संवाददाता के अनुसार गंगा यात्रा 28 जनवरी की सुबह मैनपुर,चाड़ीपुर , नंदगंज होते हुए करीब 11 बजे देवकली बस स्टैंड स्थित ब्रह्म स्थल प्रांगण में पहुंचेगी। इन स्थानों पर भव्य तोरण द्वार बनाया गया है। रास्तों की साफ सफाई कर चूने का छिड़काव किया जा रहा है। इसमें मुख्य अतिथि के रुप में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ अनेक मंत्री, सांसद, विधायक आदि गंगा यात्रा में शामिल होंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा के मण्डल अध्यक्ष प्रवीण कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में बैठक देवकली में सम्पन्न हुई। देवकली के बाद गंगा रथ यात्रा टाउन नेशनल इंटर कालेज सैदपुर के लिए रवाना होगी। जहां दोपहर में विशाल जन सभा होगी।
विज्ञापन

खानपुर संवाददाता के अनुसार ऐतिहासिक गंगा यात्रा में शामिल होने वाले जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं शोध में लगे हुए लोगों के स्वागत हेतु अधिकारियों और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने कमर कस लिया है। सिधौना बाजार में एक तोरण द्वार बनाकर गाजीपुर से वाराणसी जाते समय एक भव्य पंडाल में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने उन्हें माला अर्पित कर उनका स्वागत किया जाएगा। पांडाल के निर्माण स्थल का निरीक्षण करते हुए खंड विकास अधिकारी सैदपुर दिनेश कुमार ने बताया जनपद में आए अतिथियों के स्वागत की व्यवस्था की गई है। पंडाल स्थल के निरीक्षण के समय सहायक विकास अधिकारी भूपेंद्र सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी राजू सिंह पिन्टू, ग्राम प्रधान खानपुर नखड़ू सिंह, ग्राम प्रधान शादी भादी धर्मेंद्र सिंह सहित सभी लोगों को दिशा निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें