फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: करमपुर को हराकर नेहरू स्टेडियम ने जीता स्पर्धा का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के गोराबाजार स्थित नेहरू स्टेडियम में बुधवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी पर जूनियर वर्ग के बालकों की हॉकी प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन

इसमें आठ टीमों ने भाग लिया। फाइनल में नेहरू स्टेडियम (ए) ने करमपुर की टीम को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।
नेहरू स्टेडियम में हॉकी प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल करमपुर(ए) और नेहरू स्टेडियम (बी) टीम के बीच खेला गया। करमपुर (ए) ने 04-00 से नेहरू स्टेडियम (बी) टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल काल भैरव भुजहुआ और नेहरू स्टेडियम (ए) के बीच खेला गया।
नेहरु स्टेडियम (ए) 02-01 से काल भैरव भुजहुआ की टीम को हराकर फाइनल जगह बनाई। फाइनल मैच में नेहरू स्टेडियम (ए) की टीम ने 07-06 से करमपुर को हराकर फाइनल की विजेता बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णायक की भूमिका में हॉकी प्रशिक्षक बृजेश कुमार, करन कुमार, मुनीष अहमद, बृजेश यादव थे। मुख्य अतिथि जिला युवा कल्याण अधिकारी दिलीप कुुमार ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को चेक प्रदान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें