फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री पद से बर्खास्त किया जाना वक्त की जरूरत 18-11-15

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर मंगलवार को जमानिया रामलीला मैदान में श्रद्धांजलि सभा हुई। इसमें अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय सचिव ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी को मंत्री पद से बर्खास्त किया जाना वक्त की जरूरत है। सरकार मंत्री पद से बर्खास्त नहीं करती है तो संघर्ष तेज किया जाएगा। 18 अक्तूबर को रेल चक्का जाम किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने लखीमपुर किसान घटना में शामिल आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजने औरकड़ी सजा देने की मांग की। कहा कि किसानों पर दर्ज फर्जी एवं मनगढ़ंत मुकदमे तत्काल वापस लिए जाएं। जखनिया के शहाबपुर गांव में हुई श्रद्धांजलि सभा में अखिल भारतीय किसान महासभा के जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह ने कहा कि अगर सरकार तीन काले कृषि कानूनों को तत्काल प्रभाव से रद्द नहीं करती है और एमएसपी की गारंटी के लिए कानून नहीं बनाती है तो संगठन 15 अक्तूबर को दशहरा के दिन नरेंद्र मोदी, अमित शाह और भाजपा के स्थानीय नेताओं का पुतला दहन गांव-गांव में करेगा। सैदपुर के खानपुर बाजार में अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष नंदकिशोर बिंद, किसान नेता आजाद यादव के नेतृत्व में कैंडल मार्च और भदौरा बाजार में किसान महासभा के जिला सचिव रामप्रवेश कुशवाहा के नेतृत्व में मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा, लालजी वनवासी, मुराली, रामप्रवेश कुशवाहा, रोहित बिंद, उजागिर राम, रणधीर सिंह, बुच्चीलाल, रामनगीना, नंदकिशोर बिंद, कन्हैया बिंद, सुमित्रा देवी, सुकरा देवी ने विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें