फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mukhtar Ansari Death: मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत, UP के कई जिलों में पुलिस अलर्ट

Thu, 28 Mar 2024 10:38 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

Breaking News: मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत
विज्ञापन
अस्पताल ले जाते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्तार अंसारी के जेल में आए हार्ट अटैक के बाद अस्पताल में मौत हो गई। खबर सुनते ही हड़कंप मच गया है। यूपी के कई जिलों में पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। मुख्तार अंसारी की मौत के बाद पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर रहा। गाजीपुर में डीआईजी डॉ. ओपी सिंह समेत आलाधिकारी देर रात तक भ्रमण करता रहे। आसपास के इलाके में वे गाड़ियों को लेकर घूम रहे थे। पुलिस भी चप्पे-चप्पे पर तैनात कर दी गई थी। वहीं, लोग घरों से ताकते रहे।

विज्ञापन

गाजीपुर मेंरात करीब एक बजे अधिकारी सांसद अफजाल अंसारी के घर से चार सौ मीटर दूर कब्रिस्तान भी देखने गए। वहीं, घर के समीप सब्जी मंडी को भी देखा। माना जा रहा है कि शनिवार को सब्जी मंडी और बाजार बंद रहेगी। 

दूसरी तरफ, मुख्तार के भाई सांसद अफजाल अंसारी प्रचार के सिलसिले में सैदपुर इलाके में गए थे। जहां से वे मुख्तार अंसारी के फिर बीमार होने और अस्पताल ले जाने के बाद सीधे घर आए। शुभचिंतकों के मुताबिक, वह घर में गए और फिर बाहर नहीं निकले। हालांकि, उनके भतीजे व विधायक सोहेब अंसारी बार-बार अंदर बाहर आ रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें