Ghazipur News: एक किलो हेरोइन बरामद किया, जिसका अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्य दो करोड़ रुपये है।झारखंड के चतरा से कम दाम पर हेरोइन खरीदकर वाराणसी, गाजीपुर एवं राजस्थान के कोटा आदि स्थानों पर ऊंचे दामों पर बेचने का काम करते हैं।
गाजीपुर के शहर कोतवाली के हेतिमपुर मोड़ के पास से पुलिस और स्वाट टीम ने गुरुवार को हेरोइन तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के ठेकेदार व हिस्ट्रीशीटर सहित तीन तस्करों को धर- दबोचा। साथ ही एक किलो हेरोइन बरामद किया, जिसका अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्य दो करोड़ रुपये है।
झारखंड के चतरा से कम दाम पर हेरोइन खरीदकर वाराणसी, गाजीपुर एवं राजस्थान के कोटा आदि स्थानों पर ऊंचे दामों पर बेचने का काम करते हैं। पत्रकार वार्ता के दौरान एसपी ओमवीर सिंह ने मिली सफलता की जानकारी दी।