फिर नोनहरा थाना क्षेत्र के शक्करपुर स्थित सांसद अफजाल अंसारी की एक करोड़ 85 लाख रुपये की 0.326 हेक्टेयर भूमि की कुर्की हुई। तीनों लोगों के खिलाफ यह कार्रवाई धारा 14(1) उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज विरोधी अधिनियम के तहत की गई।
इस संबंध में एसपी रोहन पी बोत्रे ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट के तहत मुख्तार अंसारी, अफजाल अंसारी और गो तस्कर गैंग के सक्रिय काजू उर्फ शहनवाज कुरैशी के मकान एवं भू- संपत्ति को कुर्क किया गया है। सूची तैयार कर ऐसे लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।