फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव: प्रत्याशी मदन यादव की गाजीपुर में तलाश, लखनऊ में मिले सपा मुखिया अखिलेश यादव के साथ

Sat, 26 Mar 2022 11:00 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

गाजीपुर के सपा जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने बताया कि पार्टी एमएलसी प्रत्याशी मदन यादव ने अखिलेश यादव से मिलकर आशीर्वाद लिया है। वे आज रात तक गाजीपुर लौट आएंगे और एमएलसी चुनाव की तैयारी में जुट जाएंगे। 
विज्ञापन
गाजीपुर के नवनिर्वाचित विधायकों संग एमएलसी प्रत्याशी मदन यादव भी अखिलेश यादव से मिले। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा समर्थित एमएलसी प्रत्याशी मदन यादव को गाजीपुर में खोजा जा रहा था और वे शनिवार को लखनऊ में सपा मुखिया अखिलेश यादव समेत नवनिर्वाचित विधायकों के संग सामने आए। लखनऊ में सपा मुखिया ने अपनी पार्टी और सहयोगी दलों के नवनिर्वाचित विधायकों के साथ बैठक की। जिसमें विधानमंडल दल के नेता का चुनाव हुआ।

विज्ञापन


इसमें अखिलेश यादव को नेता चुने जाने के बाद गाजीपुर के नवनिर्वाचित विधायकों संग एमएलसी प्रत्याशी मदन यादव अखिलेश यादव से मिले। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ सपा के पांच नवनिर्वाचित विधायक ओम प्रकाश, डा. वीरेंद्र यादव, जैकिशन साहू, सोहैब अंसारी और अंकित भारती के साथ एमएलसी प्रत्याशी मदन यादव भी दिख रहे हैं।

सपा जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने बताया कि पार्टी एमएलसी प्रत्याशी मदन यादव ने अखिलेश यादव से मिलकर आशीर्वाद लिया है। वे आज रात तक गाजीपुर लौट आएंगे और एमएलसी चुनाव की तैयारी में जुट जाएंगे। उन्होंने कहा कि गाजीपुर में एमएलसी का चुनाव धनवान बनाम निर्धन का है। समाजवादी विचारधारा और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है। इसमें पूरी पार्टी और सातों नवनिर्वाचित विधायक पूरे दमखम के साथ लगेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें