फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मुख्तार अंसारी की पत्नी की संपत्ति कुर्क, कीमत 9 करोड़ 44 लाख

Wed, 08 Dec 2021 02:45 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
विज्ञापन
संपत्ति कुर्क करने पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश के माफियाओं के खिलाफ योगी सरकार लगातार मोर्चा खोले हुए है। इन पर शिकंजा कसने के साथ लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई हो रही है। प्रशासन माफियाओं के अवैध निर्माणों को ध्वस्त कराने, अवैध संपत्ति को कुर्क करने के साथ ही शस्त्र लाइसेंसों को निलंबित करने की कार्रवाई कर रही है। बुधवार को गाजीपुर जिला प्रशासन ने आईएस 191 गैंग के लीडर मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी की 9 करोड़ 44 लाख की संपत्ति को कुर्क किया। यह संपत्ति देवढ़ी बल्लभदास मौजूद थी।

विज्ञापन


एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी ने बताया कि प्रदेश में माफियाओं के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत जिलाधिकारी एमपी सिंह ने गैंगस्टर एक्ट के तहत आईएस 191 गैंग के लीडर मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी की संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी किया था।

विज्ञापन

इस आदेश के क्रम में नगर के देवढ़ी बल्लभदास स्थित भूमि को मुनादी कराकर कुर्क करने की कार्रवाई की गई। हालांकि तीन माह पूर्व बने अर्ध निर्मित कॉम्प्लेक्स को कुर्क किया गया था। बीते तीन अगस्त को सैयदबाड़ा स्थित एक करोड़ 18 लाख के आवासीय भवन को मुनादी के बीच कुर्क किया गया था।

इससे पहले भी प्रशासन मुख्तार अंसारी के नाते-रिश्तेदारों सहित गैंग से जुड़े लोगों पर कार्रवाई का डंडा चलाते हुए अवैध तरीके से अर्जित की गई भूमि को कुर्क करने के साथ आवासीय भवनों को ध्वस्त कराने की कार्रवाई कर चुका है। इससे मुख्तार गैंग से जुड़ लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें