मलबे में दब कर आदित्य अचेत हो गया। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजन उसे पीएचसी सादात ले गए। जहां परीक्षण के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए सैदपुर स्थित जौहरगंज घाट ले जा रहे थे, कि रास्ते में पुलिस ने उन्हें रोका और शव को कब्जे में लेकर इसकी जानकारी एसपी को दी।
सूचना पर डीएम व एसपी घटनास्थल पहुंच गए। थानाध्यक्ष अगम दास ने बताया कि अधिकारी द्वय के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जा रही। बच्चे के पिता वीरेंद्र यादव दो दिन पूर्व रविवार को गुजरात रवाना हो गए थे। वह गुजरात की निजी कंपनी में वाचमैन हैं।