फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेड़बंदी के विवाद में अधेड़ को मारी गोली

Mon, 24 Jul 2017 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
विज्ञापन
गोली से घायल मदनमोहन सिंह।
विज्ञापन
शादियाबाद थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में सोमवार को एक युवक ने खेत पर मेढ़बंदी के विवाद को लेकर अधेड़ को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी युवक हंसराजपुर-बहरियाबाद मार्ग के किनारे खड़ी दूसरे की बाइक लेकर फरार हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन


परिवार के लोग घायल को इलाज के लिए पीएचसी ले आए जहां, चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घायल अधेड़ की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। इस मामले में घायल भाजपा नेता की पत्नी ने आरोपी युवक समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

शाहपुर (शमशेर खां) गांव निवासी भाजपा कार्यकर्ता मदन मोहन सिंह (58) सुबह करीब नौ बजे अपने परिवार वालों के साथ धान रोपाई के लिए खेत की जुताई और मेढ़बंदी करवा रहे थे। घटना के बाद भाजपा नेता की पत्नी सुशीला सिंह ने पुलिस को बताया कि इसी दौरान गांव के मुन्ना खां का पुत्र इरशाद मौके पर पहुंचकर कहासुनी करने लगा।
विज्ञापन


कहासुनी इतनी बढ़ गई की इरशाद ने तमंचा निकालकर भाजपा नेता के सिर में गोली मारी दी। घटना को अंजाम देने के बाद युवक हंसराजपुर-बहरियाबाद मार्ग के किनारे खड़ी दूसरे व्यक्ति की बाइक को लेकर फरार हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना स्थल पर मौजूद परिवार के लोग ग्रामीणों की सहायता से अधेड़ को इलाज के लिए पीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। इस मामले में अधेड़ की पत्नी सुशीला सिंह ने आरोपी युवक इरशाद और उसके पिता मुन्ना खां के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। इस संबंध में एसपी सोमेन वर्मा ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगा दी गई है। जल्द ही घटना के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें