फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र के पहले दिन से वैष्णो देवी धाम के लिए चलेगी ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सुहवल (गाजीपुर)। केंद्रीय संचार-रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि नवरात्र के पहले दिन से वैष्णो देवी धाम के लिए गाजीपुर से ट्रेन चलाई जाएगी। यही नहीं बांद्रा को जाने वाली ट्रेन को सप्ताह में तीन दिन एवं आनंद विहार जाने वाली सुहेलदेव एक्सप्रेस को 15 अगस्त से प्रतिदिन चलाया जाएगा। यह बातें उन्होंने रविवार को सुहवल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर चलाए जा रहे पौधरोपण अभियान के दौरान आयोजित जनसभा में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ताड़ीघाट में गंगा पर पुल कार्य की गति के अनुसार तीन वर्ष से पहले ही बन कर तैयार होने की स्थिति में है। ताड़ीघाट-बारा राजमार्ग जिसे राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में मान्यता मिल चुकी है उस पर अक्तूबर में कार्य शुरू हो जाएगा। ताड़ीघाट-जमानिया-सैयदरजा राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन की स्वीकृति प्राप्त हुई है, उसका भी निर्माण जल्द शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार के कार्य करने की मंशा में कोई दोष नहीं है। मात्र पांच माह में ही पांच वर्ष के कार्यकाल को नही देखना चाहिए। संकल्प पत्र में कही गई बात को प्रदेश सरकार पूरा करने के प्रति संकल्पबद्ध है। अभियान की चर्चा करते हुए कहा कि प्रकृति को कुप्रभाव से बचाने में पौधरोपण कर हमें प्रकृति संरक्षण में सहभागी बनना चाहिए। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि पौधरोपण करने के साथ ही उसकी सुरक्षा के प्रति भी लोगों को चैतन्य किया जाना आवश्यक है। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सचिदानंद राय चाचा, जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह, वरिष्ठ नेता सुनील सिंह, जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय, रामनरेश कुशवाहा, श्यामराज तिवारी, विजयशंकर राय, परीक्षित सिंह, अच्छेलाल गुप्ता, रमेश सिंह, अनिल कुमार राय बच्चनजी, ओमप्रकाश गुप्ता, अखिलेश सिंह, दीपक सिंह, सुमित तिवारी, शिवप्रकाश राय, चतुर्भुज चौबे, कमलेश प्रकाश, पंकज राय, मनोज बिंद, प्रफुल्लचंद राय, रिद्धिनाथ पांडेय, अनूप, कार्तिकेय एवं जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा उपस्थित थे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मेठ बिंद एवं संचालन अमित पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें