फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। खजुहां गांव में बुधवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग फरार हो गए। फिलहाल पुलिस मौत के कारणों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

बिरनो थानाक्षेत्र के कहोतरी गांव निवासी बृजभूषण राम की पुत्री चंदन भारती (20) का विवाह बीते दो जून को खजुहां गांव निवासी जिउत बंधन राम के पुत्र अमरजीत राम के साथ हुई थी। शादी के बाद से सब कुछ ठीकठाक चल रहा था। मृतका के पिता बृजभूषण राम ने पुलिस को बताया कि पुत्री की मौत की सूचना ग्रामीणों ने फोन से दी। जब पुत्री के ससुराल खजुहां पहुंचा तो शव जमीन पर पड़ा हुआ था। जबकि ससुराल के लोग घर छोड़कर भाग गए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस संबंध में कोतवाल पन्नेलाल ने बताया कि मृतका के पिता की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल पुलिस टीम विवाहिता की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जानकारी के लिए पूछताछ कर रही है। अब तक मायके पक्ष से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें