फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक छत के नीचे कई पद्धतियों से करा सकेंगे रोगों का इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में जल्द ही एकीकृत आयुष चिकित्सालय स्थापित होगा। इसके लिए नगर से सटे चौकिया मोड़ से कुछ दूरी पर जमीन भी चिह्नित कर ली गई है। करीब 10.50 करोड़ से भवन निर्माण और करीब ढाई करोड़ में संसाधन उपलब्ध होंगे। 50 बेड वाले इस अस्पताल के छत के नीचे ही मरीजों को आयुर्वेद, होमियोपैथ, यूनानी और योगा के विशेषज्ञों द्वारा उपचार की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। खासकर गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को भर्ती कर उन्हें अन्य जनपदों और प्रांतों में स्थापित आयुष अस्पतालों में रेफर भी किया जा सकेगा।
विज्ञापन

शहर एवं ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को उपचार की बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए जहां एलोपैथ की विधा से संबंधित अस्पतालों को सुदृढ़ किया जा रहा है, वहीं उपचार की पुरानी पद्धति आयुर्वेद, होमियोपैथ, यूनानी और योगा जैसी विधाओं से लाभांवित करने के लिए शासन द्वारा ठोस कदम उठाया जा रहा है।
ग्रामीण इलाकों में जहां राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल और आयुष हेल्थ वेलनेस सेंटर स्थापित कराया जा रहा है। साथ ही वहां प्रशिक्षित चिकित्सकों को तैनात कर लोगों को इन विधाओं का उपचार भी मुहैया कराया जा रहा है। इसी क्रम में केंद्र सरकार की ओर से आयुष्मान योजना के तहत 50 बेड का अस्पताल स्थापित कराया जा रहा है। इसके लिए नगर से सटे इलाके में भूमि चिह्नित की गई है। शासन द्वारा बजट जारी होते ही भवन निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इस संबंध में क्षेत्रीय यूनानी अधिकारी डा. आनंद विद्यार्थी ने बताया कि भूमि चिन्हित हो गई है। बजट मिलते ही भवन निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। यह अस्पताल आयुर्वेद, योगा, यूनानी और होमियोपैथिक विधाओं के अत्याधुनिक चिकित्सकीय सुविधाओं से लैस होगा।
विज्ञापन

27 में 12 की भूमि चिन्हित, शुरू होगा निर्माण
गाजीपुर। जिले के ग्रामीण इलाकों में राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल और आयुष हेल्थ वेलनेस सेंटर का निर्माण होना है। एक अस्पताल का निर्माण 29 लाख 40 हजार रुपये में कराया जाएगा। जनपद में 27 जगहों पर निर्माण कार्य होने हैं, जिसमें 12 जगह जमीन चिह्नित कर लिए गए हैं। इसमें अमौरा, करहिया, दुल्लहपुर, कमाललोधी, बगेन सहित अन्य गांव शामिल है। जिन इलाकों में भूमि चिह्नित कर ली गई है, वहां जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा।
आठ विशेषज्ञों की टीम और सीएमएस की होगी तैनाती
गाजीपुर। एकीकृत आयुष चिकित्सालय में विभिन्न विधाओं के आठ विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती होगी। साथ ही सीएमएस भी तैनात होंगे। साथ ही अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को भी तैनात किया जाएगा, जिससे यहां आने वाले मरीजों को उपचार के लिए किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े।
पंचकर्म और क्षारकर्म की मिलेगी सुविधा
गाजीपुर। एकीकृत आयुष चिकित्सालय में पंचकर्म और क्षारकर्म की सुविधा मिलेगी। इससे गंभीर बीमारियों का उपचार हो सकेगा। इस विधा से उपचार कराने के लिए जनपद के लोगों को गैर जनपदों एवं प्रांतों की शरण लेनी पड़ती है और आवागमन के साथ उपचार के लएि अधिक धनराशि भी खर्च करना पड़ता है, लेकिन यहां आयुष चिकित्सालय के स्थापित होने के बाद सुविधा मिलने पर लोगों को इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें