मरदह ब्लाक के गाई में शनिवार की देर शाम को उद्यान एवं कृषि विपणन मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह ने पीएमईजीपी योजनांतर्गत निर्मित दुग्ध उत्पादन एवं डेयरी का उद्घाटन किया । उन्होंने सरकारी सहायता के द्वारा पशुपालन एवं दुग्ध उत्पादन केंद्र स्थापित कर इसके माध्यम से रोजगार के अवसरों की विस्तृत जानकारी दी। कहा कि सरकार की मंशा है कि रोजगार के अवसर बड़े जिससे ग्रामीण स्तर पर विकास हो । सरकारी की महत्वाकांक्षी इस योजना के तहत डेयरी से दुग्ध निर्मित शुद्ध घी, दही सहित अन्य उत्पाद स्थानीय स्तर पर सुगमता पूर्वक उपलब्ध होंगे। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, प्रवीण सिंह, श्यामराज तिवारी, ओमप्रकाश राय, नरेन्द्रनाथ सिंह, धनंजय चौबे, चंद्रभान सिंह, शशिप्रकाश सिह, भगवती शरण दुबे, अनिल सिंह, प्रमोद सिंह, अमरजीत सिंह, हीरा राजभर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
शाखा प्रबंधक ने सौंपा 19 लाख का चेक -
पीएमईजीपी योजनांतर्गत बड़ौदा यूपी बैंक शाखा मटेहुं से दुग्ध उत्पादन के लिए गाई गांव निवासी संजु सिंह पत्नी प्रमोद सिंह को 19 लाख रुपये ऋण का चेक शाखा प्रबंधक मनीष चौधरी द्वारा सौंपा गया। उन्होंने बताया कि इस धनराशि में सरकार के तरफ से 35 फीसदी अनुदान मिलेगा।