फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामा ने मोदी और योगी को बताया दुष्ट संहारक

विज्ञापन
बहरियाबाद में चुनावी जनसभा को संबोधित करते मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान।संवाद - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
बहरियाबाद। सुभाष विद्या मंदिर इंटर कालेज के मैदान में हुई सोमवार को चुनावी जनसभा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गीता के श्लोक का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी को धर्म का रक्षक और दुष्टों का संहारक बताया। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को दंगेश और औरंगजेब की संज्ञा दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अखिलेश कोविड वैक्सीन लगवाने से मना करते थे लेकिन खुद चुपके से वैक्सीन लगवा ली। कोरोना काल में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने अनाज देकर जीवन की रङा की। यूक्रेन से प्रत्येक भारतीय की सुरक्षित वापसी के लिए चार केंद्रीय मंत्रियों को विदेश भेजा है। मिशन वंदेमातरम के तहत विदेश में फंसे भारतीयों को सुरक्षित वापस लाया। प्रदेश में झोपड़ी की जगह पक्का घर बना तो माफिया की अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलाया गया। सपा सरकार में सात सौ से अधिक दंगे हुए। अखिलेश की तुलना औरंगजेब से करते हुए कहा कि जो अपने बाप का नहीं हुआ वह किस का क्या होगा? अखिलेश के साथ 2017 में राहुल गांधी तथा 2019 में बसपा आई और बर्बाद हुए। अब जयंत चौधरी एवं सुभासपा के बर्बाद होने की बारी है। यह राम एवं शिव की भूमि है। वाराणसी में कारीडोर बनाया। खुद मामा कहते हुए कहा कि सभी भांजी-भांजों से अपील है कि वे भाजपा प्रत्याशी को जिताएं। उन्होंने कहा कि 2012 में भी वे इसी मैदान पर सभा को संबोधित करने आए थे। एक प्रत्याशी को बार-बार पत्तल वाले भैया कहकर उन्होंने जाति का कार्ड भी खेलने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें