मुहम्मदाबाद/बहादुरगंज। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को बैजलपुर स्थित महादेवा सोमेश्वर महादेव के मंदिर में रुद्राभिषेक किया और उसके बाद मोहनपुरा स्थित अपने पैतृक आवास पर कुलदेवता को प्रणाम कर आवास पर उपस्थित लोगों से कुशलक्षेम जाना।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, जम्मू-काश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा निर्धारित समय से लगभग एक घंटा विलंब से बैजलपुर स्थित सोमेश्वर महादेव के मंदिर पर पहुंचे। मंदिर के गर्भगृह में आचार्य पं अभिषेक तिवारी ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का विधि विधान से रुद्राभिषेक कराया। उन्होंने लोगों से उन्होंने मुलाकात की और मोहनपुरा स्थित अपने पैतृक आवास के लिए रवाना हो गए। वहां अपने कुलदेवता को दर्शन करने के बाद वहां उपस्थित गांव और आसपास के लोगों से मुलाकात की। बहादुरगंज संवाददाता ने बताया कि सोमवार को दोपहर एक बजे मनोज सिन्हा स्थानीय मां चंडी धाम पहुंचे और विधि-विधान से पूजन करने के बाद कासिमाबाद थाना क्षेत्र के अपने पूर्वजों के गांव अवराकोल में जाएंगे। वहां डीह बाबा मंदिर व काली माता मंदिर में पूजन-अर्चन करेंगे।