गाजीपुर। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल की ओर से प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले में दो स्पेशल ट्रेनों जयनगर-झूंसी व दरभंगा-झूंसी ट्रेनों का ठहराव पहले से ही गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर कर दिया गया है।
अब दो और स्पेशल ट्रेनों का ठहराव सिटी रेलवे स्टेशन पर सुनिश्चित किया गया है। इनमें छपरा-झूंसी व छपरा-प्रयागराज-रामबाग शामिल है।
05157 छपरा-झूंसी कुंभ मेला विशेष अनारक्षित गाड़ी 14, 28, 30 जनवरी, 3 फरवरी छपरा से दोपहर में 12.30 बजे प्रस्थान कर गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन दोपहर 03.15 बजे पहुंचेगी।
नंदगंज 03.44 बजे, औड़िहार से 04.10 बजे से खुलकर आगे के लिए रवाना हो जाएगी। 05158 झूंसी-छपरा कुंभ मेला विशेष अनारक्षित गाड़ी 15, 26, 28, 29, 30, 31 जनवरी, 4 फरवरी को झूंसी से शाम 06.30 बजे प्रस्थान कर औड़िहार सुबह 09.48 बजे, नंदगंज सुबह 10.10 बजे, गाजीपुर सिटी स्टेशन से सुबह 10.45 बजे, यूसुफपुर से 11.20 , करीमुद्दीनपुर से 11.42 बजे से खुलकर आगे के लिए रवाना हो जाएगी।
05127 छपरा-झूंसी कुंभ मेला अनारक्षित विशेष गाड़ी 14, 28, 29, 30 जनवरी छपरा से रात में 11.15 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन करीमुद्दीनपुर से दोपहर 01.20 बजे, यूसुफपुर से 01.34 बजे, गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन से दोपहर में 02.00 बजे, नंदगंज से 02.18 बजे, औड़िहार से दोपहर 02.50 बजे पहुंचकर आगे के लिए रवाना हो जाएगी।
05128 झूंसी-छपरा कुंभ मेला अनारक्षित विशेष गाड़ी 27 जनवरी झूंसी से रात में 10.35 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन औड़िहार में सुबह 02.35 बजे, नंदगंज 03.10 बजे, गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन 03.40 बजे, यूसुफपुर 04.05 बजे, करीमुद्दीनपुर सुबह 04.25 बजे से खुलकर आगे के लिए रवाना हो जाएगी।
05129 छपरा-झूंसी कुंभ मेला अनारक्षित विशेष गाड़ी 12, 13, 25, 26, 27, 28 जनवरी तथा 02, 11, 25 फरवरी छपरा से शाम 06.30 बजे प्रस्थान ,करीमुद्दीनपुर से रात 08.26 बजे, यूसुफपुर 08.40 बजे, गाजीपुर सिटी से रात 09.10 बजे, नंदगंज से 09.30 बजे, औड़िहार से रात 09.56 बजे पहुंचकर आगे के लिए रवाना हो जाएगी। 05130 झूंसी-छपरा कुंभ मेला अनारक्षित विशेष गाड़ी 13, 14, 15, 29, 30, 31 जनवरी तथा 03, 12, 26 फरवरी झूंसी से दोपहर 01.30 बजे प्रस्थान कर औड़िहार से शाम 05.00 बजे, नंदगंज शाम 05.23 बजे, गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन से शाम 05.50 बजे, यूसुफपुर से 06.13 बजे, करीमुद्दीनपुर से शाम 06.31 बजे खुलकर आगे के लिए रवाना होगी।